IND vs WI Test Series 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इन भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, बरपा सकते हैं कहर

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच में 16 विकेट लिए है. इसके अलावा 2019 में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक भी जड़ा था.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आगामी 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे (West Indies Tour) की शुरुआत करने जा रही है. 3 जुलाई को टीम इंडिया के खिलाड़ी दौरे के लिए रवाना होंगे. आगामी दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. जिसमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series), 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान 23 जून को चयनकर्ताओं ने कर दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में हार के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. Sourav Ganguly Birthday Special: आज तक बरकरार हैं 25 साल का ये पुराना रिकॉर्ड, सौरव गांगुली के बारे में जानें खास बातें

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से हो जाएगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के साथ ही दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अपने-अपने अभियान की शुरुआत कर लेगी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में हैं. एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस दौरान विराट कोहली ने टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर दिया हैं. किंग कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. किंग कोहली ने 14 मैच में 43.26 की औसत से 822 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल जबरजस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेलकर तीनों फॉरमेट में 5वें भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है. पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थीं.

आर अश्विन

वेस्टइंडीज को सबसे बड़ा खतरा आर अश्विन से है. टेस्ट क्रिकेट में भारत में आर अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले 20 टेस्ट सीरीज की बात करें तो 7 में प्लेयर ऑफ द सीरीज आर अश्विन रह चूके हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. वेस्टइंडीज दौरे पर आर अश्विन कोहराम मचा सकते हैं.

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच में 16 विकेट लिए है. इसके अलावा 2019 में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक भी जड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट