Ind vs WI 3rd ODI: आप जब रात को सो रहे थे तब कोहली ने एक और कमाल कर दिया, टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम

भारत ने बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. बारिश के कारण मैच में बाधा आ गई थी जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारतीय टीम को 255 रनों का लक्ष्य दिया गया था. भारत ने 32.3 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया

भारत बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credits: Getty Images)

भारत (India) ने बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज (West Indies) को 6 विकेट से हराया. बारिश के कारण मैच में बाधा आ गई थी जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारतीय टीम को 255 रनों का लक्ष्य दिया गया था. भारत ने 32.3 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैच में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 114 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 65 रनों की अहम पारी खेली. कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला.

यह भी पढ़ें:- ऋषभ पंत ने आलोचकों को दिया जवाब, कहा- हमेशा सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहता हूं

वेस्टइंडीज की ओर से  क्रिस गेल ने 41 गेंद पर 72 रन बनाए.  उनके अलावा शाई हॉप ने 24 और निकोलस पूरण ने 30 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से खलील अहमद ने 3 और मोहम्मद शामी ने 2 विकेट लिए. बता दें कि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रनों से शिकस्त दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\