IND vs WI 2nd Test: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट आज से होगा शुरू, जानें मैच प्रीव्यू और हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 30 टेस्ट में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है और 23 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. इनके अलावा 46 टेस्ट ड्रा रहे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की सरजमीं पर टीम इंडिया ने अब तक 52 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 10 में जीत मिली है और 16 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इनके अलावा 26 मुकाबले ड्रा रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच आज यानी 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (Queens Park Oval Stadium) में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला एक पारी और 141 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं. दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपना नाम करेगी. वहीं, टीम इंडिया की नजर सीरीज क्लीन स्वीप पर भी रहने वाली हैं.

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 20 से 24 जुलाई के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. पहले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और यशस्वी जयासवाल ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. Virat Kohli Record: 499 इंटरनेशनल मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली, यहां देखें 'रन मशीन' के चौंका देने वाले आंकड़े

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने डेब्यू किया था. रोहित शर्मा ने भी फॉर्म में वापसी की और उन्होंने शतक जड़ा था. आर अश्विन ने दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे. ऐसे में टीम दूसरे मुकाबले में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मैच आज से क्वींस पार्क ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से फैन कोड एप, दूरदर्शन और जिओ सिनेमा पर लाइव देखा जा सकता है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले 7 मुकाबलों में 42.18 की औसत से 464 रन और विराट कोहली ने पिछले 10 मैच में 34.25 की औसत से 548 रन बनाए हैं. आर अश्विन ने पिछले 8 मैच में 50 विकेट झटके हैं.

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 30 टेस्ट में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है और 23 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. इनके अलावा 46 टेस्ट ड्रा रहे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की सरजमीं पर टीम इंडिया ने अब तक 52 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 10 में जीत मिली है और 16 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इनके अलावा 26 मुकाबले ड्रा रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच और जोमेल वारिकन.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज.

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Alick Athanaz Alzarri Joseph Ishan Kishan Jason Holder Jaydev Unadkat Jermaine Blackwood Jomel Warrican Team India: Rohit Sharma Joshua Da Silva Kemar Roach Kraigg Brathwaite Mohammed Siraj Rahkeem Cornwall Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja Raymon Reifer Shardul Thakur Shubman Gill Team India Team India and West Indies Team India vs West Indies Team India vs West Indies Test Series Team India vs West Indies Test Series 2023 Tegener Chanderpaul Test Series Test Series 2023 Virat Kohli West Indies West Indies vs Team India Yashasvi Jaiswal अजिंक्य रहाणे अल्जारी जोसेफ ईशान किशन एलिक अथानाज़ केमर रोच क्रैग ब्रैथवेट जयदेव उनादकट जर्मेन ब्लैकवुड जेसन होल्डर जोमेल वारिकन जोशुआ दा सिल्वा टीम इंडिया टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टीम इंडिया: रोहित शर्मा टेगेनरीन चंद्रपॉल टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2023 मोहम्मद सिराज यशस्वी जयसवाल रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा रहकीम कॉर्नवाल रेमन रीफ़र विराट कोहली वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज बनाम टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर शुभमन गिल

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\