Ind vs WI 2019: पहले टेस्ट को जीतकर धोनी के इस बड़े रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं कप्तान कोहली

विराट कोहली भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड से अब केवल एक जीत दूर हैं. धोनी की अगुवाई में भारत पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा था. उनकी अगुवाई में भारत ने 60 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की जो कि भारतीय रिकार्ड है. कोहली ने अब तक 46 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें से 26 में उन्होंने जीत हासिल की.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

नार्थ साउंड : विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने के महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के रिकार्ड से अब केवल एक जीत दूर हैं.

कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में धोनी के रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं.

धोनी की अगुवाई में भारत पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा था. उनकी अगुवाई में भारत ने 60 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की जो कि भारतीय रिकार्ड है. कोहली ने अब तक 46 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें से 26 में उन्होंने जीत हासिल की.

इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर कहा है कि हाल के वर्षो में खेल के इस लंबे प्रारूप में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है. कोहली ने सोमवार रात यहां वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन अवार्ड्स कार्यक्रम के दौरान कहा, "खेल अभी और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है. टेस्ट चैंपियनशिप सही कदम है और बेहद सही समय पर उठाया गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट