IND vs WI 1st Test: डेब्यू टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

इसके आवला पूर्व बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और दूसरी पारी में 25 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे. वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में अपने डेब्यू टेस्ट में 154 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 134 रनों की उम्दा पारी खेली थीं.

यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका (Dominica) के विंडसॉर पार्क (Windsor Park) में खेला गया. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज टीम को एक पारी और 141 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) सायकल का आगाज भी किया.

डोमिनिका में टीम इंडिया 13 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेल रहा हैं. पिछली बार साल 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था. टीम इंडिया यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है. यह टीम इंडिया का दूसरा टेस्ट हैं. R Ashwin Record: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने रचा इतिहास, इस मामले में पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे; यहां देखें चौंका देने वाले आंकड़ें

पहले टेस्ट में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 171 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 16 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

इस लिस्ट में पहले पायदान पर शिखर धवन हैं. मार्च 2013 में शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में डेब्यू टेस्ट में 174 गेंदों पर 187 रन बनाए थे. इस दौरान शिखर धवन के बल्ले से 33 चौके और 2 छक्के निकलें थे.

डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं राेहित शर्मा

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन में टेस्ट डेब्यू किया था और 301 गेंदों पर 177 रन बनाए थे.

इसके आवला पूर्व बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और दूसरी पारी में 25 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे. वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में अपने डेब्यू टेस्ट में 154 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 134 रनों की उम्दा पारी खेली थीं. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा.

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Alick Athanaz Alzarri Joseph Ishan Kishan Jason Holder Jaydev Unadkat Jermaine Blackwood Jomel Warrican Team India: Rohit Sharma Joshua Da Silva Kemar Roach Kraigg Brathwaite Mohammed Siraj Rahkeem Cornwall Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja Raymon Reifer Shardul Thakur Shubman Gill Team India Team India and West Indies Team India vs West Indies Team India vs West Indies Test Series Team India vs West Indies Test Series 2023 Tegener Chanderpaul Test Series Test Series 2023 Virat Kohli West Indies West Indies vs Team India Yashasvi Jaiswal अजिंक्य रहाणे अल्जारी जोसेफ ईशान किशन एलिक अथानाज़ केमर रोच क्रैग ब्रैथवेट जयदेव उनादकट जर्मेन ब्लैकवुड जेसन होल्डर जोमेल वारिकन जोशुआ दा सिल्वा टीम इंडिया टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टीम इंडिया: रोहित शर्मा टेगेनरीन चंद्रपॉल टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2023 मोहम्मद सिराज यशस्वी जयसवाल रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा रहकीम कॉर्नवाल रेमन रीफ़र विराट कोहली वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज बनाम टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर शुभमन गिल

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\