Ind vs SL ODI Series: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं राहुल द्रविड़ के खिलाफ खेला हूं और वो उस वक्त आरसीबी का हिस्सा थे. तब मैं टीम में आया ही था. इसलिए उनको लेकर मेरे पास कोई ऐसी यादगार चीज नहीं हैं लेकिन जब मैं एनसीए में था तब उनसे बातचीत जरूर हुई थी. मैं उनके साथ काम करना चाहता था और काफी लकी हूं कि वो टीम के कोच हैं. उनसे काफी कुछ सीखना चाहते हैं.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: PTI)

मुंबई: टीम इंडिया (India) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. भुवी ने कहा कि मैं काफी लकी हूं कि मुझे राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज की कोचिंग में खेलने का मौका मिल रहा है. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं. श्रीलंका दौरे पर अधिकतर खिलाड़ी युवा हैं. 13 जुलाई को पहला वनडे (ODI) मुकाबला खेला जाएगा. Ind vs SL: इस युवा बल्लेबाज ने की राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ, कहा- Rahul Dravid का कोचिंग अनुभव अद्धभुत

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं राहुल द्रविड़ के खिलाफ खेला हूं और वो उस वक्त आरसीबी का हिस्सा थे. तब मैं टीम में आया ही था. इसलिए उनको लेकर मेरे पास कोई ऐसी यादगार चीज नहीं हैं लेकिन जब मैं एनसीए में था तब उनसे बातचीत जरूर हुई थी. मैं उनके साथ काम करना चाहता था और काफी लकी हूं कि वो टीम के कोच हैं. उनसे काफी कुछ सीखना चाहते हैं.

बता दें कि भुवी उन चुनिंदा भारतीय तेज गेंदबाजों में से एक हैं जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं. अब तक खेले 117 वनडे में उन्होंने 138 विकेट हासिल किए हैं. भुवी की इकॉनमी रेट 5.02 की रही है और उनका बेस्ट 5/42 रहा है. दूसरी तरफ, 48 टी20 मैचों में उन्होंने 45 विकेट लिए हैं. भारत के लिए खेले 21 टेस्ट में भुवनेश्वर ने 26.1 की औसत के साथ 63 विकेट लिए हैं.

250 इंटरनेशनल विकेट के करीब भुवनेश्वर

अब तक भुवनेश्वर कुमार ने 186 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.69 की औसत के साथ 246 विकेट लिए हैं. सभी फॉर्मेट में मिलाकर उनकी इकॉनमी 4.52 की है. अपना 250 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने से सिर्फ 4 विकेट पीछे हैं. इस सीरीज में भुवी के पास ये अच्छा मौका हैं. इस उपलब्धि को अब तक केवल 17 भारतीय गेंदबाज हासिल कर सकते हैं. अनिल कुंबले (953) ने भारत के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं. बता दें कि अनिल कुंबले ने भारत के लिए केवल टेस्ट और वनडे क्रिकेट ही खेला है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी