IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: आज के मैच में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अनोखा रिकॉर्ड

अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है, नहीं तो टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकता है. ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर एक शानदार वापसी करना चाहेगा. टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेलेगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup) में आज भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच सुपर-12 राउंड का 16वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से दुबई (Dubai) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टकराएंगी. भारत और न्यूजीलैंड का मौजूदा राउंड में यह दूसरा मैच है. टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. वर्ल्ड कप में 29 साल में पहली बार टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. IND vs NZ T20 World Cup 2021: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने मैदान में कई मस्ती देखें वीडियो

इस टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अबतक खेले 111 मैच की 103 पारियों में 2864 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं.

रिकॉर्ड पर एक नजर-

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के 28 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं. साथ ही भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले युवराज सिंह (33) के रिकॉर्ड से रोहित अभी दस छक्के दूर हैं.

100 या उससे अधिक टी20 खेलने वाले देश के एकमात्र क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं.

अंतरराष्ट्रीय टी20 में रोहित शर्मा को 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 136 रनों की जरुरत हैं. रोहित ने 111 मैचों में 2864 रन बनाए हैं. 3 हजार रन बनाते ही वह वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे. रोहित से पहले ये कारनामा कप्तान विराटकोहली  (3159) ने कर दिया हैं.

टी 20 वर्ल्ड कप के 6 सीजन खेले जा चुके हैं. भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है. विराट कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.

अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है, नहीं तो टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकता है. ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर एक शानदार वापसी करना चाहेगा.  टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेलेगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?