IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Match Scorecard: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को दिया 252 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा जा रहा हैं. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals 1st Inning Scorecard: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ, Michael Bracewell Half Century: डेरिल मिशेल के बाद माइकल ब्रेसवेल ने भी ठोका अर्धशतक, न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 250 के करीब
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
Innings Break!
Clinical bowling effort from #TeamIndia bowlers as they restrict New Zealand to a total of 251/7 in the Finals of the Champions Trophy!
Scorecard - https://t.co/OlunXdzr5n #INDvNZ #ChampionsTrophy #Final pic.twitter.com/F4WmHJ4wJR
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी : #IndiaVsNewZealandfinal#INDvsNZ #ChampionsTrophy #INDvNZ #ICCChampionsTrophy #NZvsIND #Cricket pic.twitter.com/SQW952bKzx
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 9, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 57 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 101 गेंदों पर तीन चौके लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 251/7, 50 ओवर (विल यंग 15 रन, रचिन रविंद्र 37 रन, केन विलियमसन 11 रन, डेरिल मिशेल 63 रन, टॉम लैथम 14 रन, ग्लेन फिलिप्स 34 रन, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 53 रन, मिशेल सेंटनर 8 रन और नाथन स्मिथ नाबाद 0 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट और रवींद्र जड़ेजा 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

