क्रिकेट

IND vs NZ, Michael Bracewell Half Century: डेरिल मिशेल के बाद माइकल ब्रेसवेल ने भी ठोका अर्धशतक, न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 250 के करीब

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है.

IND vs NZ, Michael Bracewell Half Century: डेरिल मिशेल के बाद माइकल ब्रेसवेल ने भी ठोका अर्धशतक, न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 250 के करीब
माइकल ब्रेसवेल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals Live Score Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के स्टार आलराउंडर डेरिल मिशेल के बाद माइकल ब्रेसवेल ने भी महज 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 249/7.

माइकल ब्रेसवेल ने महज 39 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक:

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).