Ind vs Eng 3rd T20I 2021: विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 157 रन का लक्ष्य

भारत ने कप्तान विराट कोहली के एक और नाबाद अर्धशतक की मदद से मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया.

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 3rd T20I Match 2021: भारत ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के एक और नाबाद अर्धशतक की मदद से मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया.

भारत के लिए कप्तान कोहली ने 46 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली और अपने करियर का 27वां और लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 25, रोहित शर्मा ने 15 और हार्दिक पंडया ने 17 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चार ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस जॉर्डन को दो सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Food Poisoning in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग का मामला, धार्मिक कार्यक्रम में ‘सेव-खमणी’ खाने से 100 लोग पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट