क्रिकेट

Moeen Ali की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे Virat Kohli, सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने लगाई जमकर लताड़, देखें ट्वीट

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कोहली को इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोइन अली ने 22 ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया. अली की यह गेंद ऑफ स्टंप से दूर गिरने के बाद अंदर आई और स्टंप की गिल्ली बिखेरती हुई आगे बढ़ गई.

Moeen Ali की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे Virat Kohli, सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने लगाई जमकर लताड़, देखें ट्वीट
विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कोहली को इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोइन अली (Moeen Ali) ने 22 ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया. अली की यह गेंद ऑफ स्टंप से दूर गिरने के बाद अंदर आई और स्टंप की गिल्ली बिखेरती हुई आगे बढ़ गई. पहली पारी में कोहली के बिना खाता खोले आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस बहुत बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-

साला ये दुःख काहे खत्म नहीं होता है बे?

बहुत दर्दभरा:

कोहली के लिए कठोर शब्द:

एक और देखिए:

हाहाहा...

बात करें दूसरे टेस्ट मुकाबले के बारे में तो टीम इंडिया ने चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 26 ओवर के बाद 106 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 78 गेंद में 80 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 12 गेंद में पांच रन बनाकर नाबाद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल (0), चेतेश्वर पुजारा (21) और विराट कोहली (0) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).