Ind vs Eng 2nd Test 2021: इन 2 बदलावों के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतर सकती है टीम इंडिया

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद भारतीय टीम की चारो तरफ जमकर आलचोना हो रही है. मेहमान टीम के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर 13 फरवरी से 17 फरवरी के बीच खेला जाएगा. ऐसे में कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो इस प्रकार है-

कुलदीप यादव (Photo Credits: Facebook)

Ind vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद भारतीय टीम की चारो तरफ जमकर आलचोना हो रही है. मेहमान टीम के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर 13 फरवरी से 17 फरवरी के बीच खेला जाएगा. ऐसे में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो इस प्रकार है-

शाहबाज नदीम की जगह कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका:

दूसरे टेस्ट मुकाबले में झारखंड के 31 वर्षीय अनुभवी स्पिनर शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) को शायद ही मौका मिले. नदीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में बिल्कुल प्रभावी नजर नहीं आए. दूसरे छोर से जहां रविचंद्रन अश्विन ने नौ विकेट चटकाए, वहीं वह केवल चार सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. ऐसे में दूसरे टेस्ट मुकाबले में उनकी जगह कानपुर के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को मौका मिल सकता है. यादव ने देश के लिए अबतक छह टेस्ट मैच खेलते हुए 10 पारियों में 24.1 की एवरेज से 24 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो बार चार और दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: केविन पीटरसन ने टीम इंडिया पर कसा तंज, कहा- याद नहीं मैंने पहले ही चेतावनी दी थी ऑस्ट्रेलिया मिली जीत का इतना जश्न न मनाएं

जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी:

हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए उम्दा प्रदर्शन की थी. उन्होंने टीम के लिए महज तीन मैच खेलते हुए छह पारियों में 13 विकेट चटकाए, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को पहले वरीयता दी गई. हालांकि बुमराह टीम के भरोसे पर खरा नहीं उतर सके. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक फिर टीम मैनेजमेंट बुमराह की जगह सिराज को मौका दे सकती है.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से 17 फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जाएगा, वहीं सीरीज तीसरा एवं चौथा मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\