Ind vs Eng 1st Test Day 2: जो रूट का दोहरा शतक, इंग्लैंड ने बनाए 8/555 रन

कप्तान जोए रूट (218) के करियर के पांचवें दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 555 रन बना लिए.

जो रूट (Photo Credits: ICC)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: कप्तान जोए रूट (218) के करियर के पांचवें दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 555 रन बना लिए. स्टंप्स के डोमिनिक बैस 84 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 और जैक लीच 28 गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट लिए अब तक 30 रनों की साझेदारी हुई है.

भारत की ओर से इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम को दो-दो विकेट मिले हैं.

इंग्लैंड की ओर से रूट ने 377 गेंदों पर 19 चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा बेन स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 82, ओली पोप ने 34, जोस बटलर ने 30, रोरी बर्न्‍स ने 33 और डॉमिनीक सिब्ले ने 87 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट