Under 19 World Cup Final 2020: रविवार को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला

न्यूजीलैंड को व्हीलर ग्रीनॉल ने नाबाद 75 रनों की पारी खेल किसी तरह 200 के पार पहुंचाया. उन्होंने 83 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा निकोलस लिडस्टोन ने 44 रनों का अहम योगदान दिया.

भारतीय टीम लगातार तीसरी बार अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है (Photo: Twitter/@ICC)

Ind vs Ban, Under 19 World Cup 2020: बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे. बांग्लादेश ने यह लक्ष्य 44.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. बांग्लादेश पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना मौजूदा विजेता भारत से होगा. बांग्लादेश के लिए महामुदुल हसन जॉय ने 127 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रनों की पारी खेली. तौहित और कप्तान शहादत हुसैन ने उनका अच्छा साथ देते हुए 40-40 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. कप्तान टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.

न्यूजीलैंड को व्हीलर ग्रीनॉल ने नाबाद 75 रनों की पारी खेल किसी तरह 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 83 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा निकोलस लिडस्टोन ने 44 रनों का अहम योगदान दिया.

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया. शोरीफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए। शमीम हुसैन और हसन मुराद ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Streaming In India: भारत अंडर19 बनाम बांग्लादेश अंडर19 के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\