क्रिकेट

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में बांग्लादेश के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं.

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत U19 बनाम बांग्लादेश U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 Cricket Team vs Bangladesh U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला बांग्लादेश अंडर-19 टीम के साथ है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (Md Azizul Hakim Tamim) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Streaming In India: भारत अंडर19 बनाम बांग्लादेश अंडर19 के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बुलावायो में बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND U19 vs BAN U19 7th Match Playing)

भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

बांग्लादेश अंडर-19: एमडी रिफत बेग, जवाद अबरार, मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिज़ान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज़ जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, इकबाल हुसैन इमोन.

भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India U19 National Cricket Team vs Bangladesh U19 National Cricket Team Match Scorecard)

इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया ग्रुप बी में है. ग्रुप बी में टीम इंडिया के साथ यूएसए, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. पहले दिन ज़िम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड और तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज मैच भी है. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के नाम की है, जो पूर्व में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के खिलाफ धमाल मचा चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में बांग्लादेश के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. अगर भारतीय अंडर-19 टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो संभव है कि 400 से अधिक का टोटल देखने को मिले.

नोट: भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2026 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).