IND vs BAN 1st Test Day 4 Live Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, जाकिर हसन को अश्विन ने बनाया अपना शिकार
Photo Credits: BCCI/Twitter

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चौथे दिन का खेल जारी हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश तरफ से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों पर दूसरी पारी घोषित कर दी. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ा. बांग्लादेश को ये मुकाबला जीतने के लिए 513 रन बनाने हैं. इस बीच बांग्लादेश को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन 100 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. बांग्लादेश का स्कोर 209/4.