IND vs AUS Test Series 2020-21: एडिलेड टेस्ट के बाद घर लौटेंगे कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा को मिला टीम इंडिया में मौका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत लौट आएंगे. कोहली ने इस बारे में बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर रखा है. कोहली की जगह आगे के मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/ICC)

IND vs AUS Test Series 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जाने वाले चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भारत लौट आएंगे. कोहली ने इस बारे में बीसीसीआई (BCCI) को पहले ही सूचित कर रखा है. कोहली की जगह आगे के मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि विराट कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से उन्होंने आगे के तीनों मुकाबलों से बाहर रहने का फैसला लिया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे, तीन T20, और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर 2020 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं दूसरा 29 नवंबर 2020 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और तीसरा 2 दिसंबर 2020 को मानकुआ ओवल, कैनबरा में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: विराट कोहली के बचाव में उतरे वीरेंद्र सहवाग, कहा- उन्हें RCB के कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिसंबर 2020 को मानकुआ ओवल, कैनबरा, दूसरा 6 दिसंबर 2020 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और तीसरा 8 दिसंबर 2020 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

वनडे और T20 के बाद दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट होगा. यह मुकाबला 17 से 21 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, तीसरा 7 से 11 जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और चौथा एवं आखिरी टेस्ट मैच 15 से 19 जनवरी के बीच गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड