IND vs AUS: प्रवीण कुमार ने कहा- मै जानता था एडम गिलक्रिस्ट आगे पटकी गेंदों पर खतरनाक होते हैं

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने 2008 में आस्ट्रेलिया में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था. इस गेंदबाज ने कहा है कि वह बल्लेबाज के पैर और शारीरिक भाषा को देखकर ही उसे परख लेते थे. भारत को सीरीज जीतने के लिए तीन में से दो फाइनल जीतने थे.

प्रवीण कुमार (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने 2008 में आस्ट्रेलिया में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था. इस गेंदबाज ने कहा है कि वह बल्लेबाज के पैर और शारीरिक भाषा को देखकर ही उसे परख लेते थे. भारत को सीरीज जीतने के लिए तीन में से दो फाइनल जीतने थे. पहला मैच उसने जीत लिया था. दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की शानदार 91 रनों की पारी के दम पर उसने आस्ट्रेलिया के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा था. आस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी लाइन अप थी उसे देखते हुए यह लक्ष्य कम था. प्रवीण ने इस मैच में आस्ट्रेलिया के मुख्य बल्लेबाजों- एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क के विकेट लिए थे. वहां से भारतीय टीम कभी वापसी नहीं कर सकी और भारत ने नौ रनों से मैच अपने नाम किया.

प्रवीण ने आईएएनएस से कहा, "मैं आपसे यह कह सकता हूं कि मैं बल्लेबाज के पैर और शारीरिक भाषा से उसको परख सकता हूं. उस समय (ब्रिस्बेन 2008) मैं बस उस कला को दर्शा रहा था जो मेरे पास थी." प्रवीण ने उस मैच में 46 रन देकर चार विकेट लिए थे जिसके कारण वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए. प्रवीण ने कहा कि उन्होंने सपोर्ट स्टाफ की मदद से बल्लेबाजों को लेकर होमवर्क किया था. उन्होंने महानतम बल्लेबाजों में से एक और आस्ट्रेलिया के उस समय के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के खिलाफ बनाई गई रणनीति के बारे में कहा, "गिलक्रिस्ट पैदल था ऊपर वाली गेंद पर. पोंटिंग के बारे में कहते थे कि वह अच्छा पुल मारता है. इसलिए मैंने कहा इसको पुल पर ही निकालना है."

यह भी पढ़ें- मेरठ: पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार पर नशे में मारपीट करने का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

उन्होंने कहा, "जो एक इंसान की ताकत होती है वो उसकी कमजोरी भी होती है. मैंने छोटी गेंदें फेंकी, उन्होंने पुल की और शॉर्ट मिड ऑन पर कैच हो गया. मैंने पोंटिंग को तीन बार आउट किया. एक बार नागपुर में, वहां उसे पता था कि गेंद पैड पर पड़ी तो आउट है. यह बल्लेबाज को जानने की बात होती है. आप बल्लेबाज को उसके खेलने के तरीके से जान सकते हो. आपको उसके लिए दिमाग की जरूरत है. पोंटिंग के मामले में मैंने सोचा कि मैं शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करता हूं."

प्रवीण हालांकि क्लार्क को आउट करने में भाग्यशाली साबित हुए थे. उन्होंने कहा, "मैंने गेंद दबाई (बाउंस कराने की कोशिश) और वो बैठ गई (नीची रह गई). मैं वहां थोड़ा भाग्यशाली रहा. पिच ने मुझे इसमें मदद की. लेकिन मैंने जिस तरह से गिलक्रिस्ट को आउट किया उस पर मुझे गर्व है. जब गेंदबाज अपने हाथ और दिमाग का इस्तेमाल करता है, वह सोकर उठने के बाद भी गेंदबाजी कर सकता है. आप स्वाभाविक तौर पर गुडलैंग्थ गेंद पर ही गेंदबाजी करोगे. भगवान की कृपा से मैंने इतना अभ्यास किया था कि अगर मैं सोकर भी आऊंगा तो गेंदबाजी कर सकता था." उस रात गाबा में प्रवीण ने भारत को अपनी कला और योग्यता से इतिहास रचने में मदद की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\