IND vs AUS 2nd Test: रविंद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एक विकेट लेते ही इस खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा हैं. इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा को भारतीय गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल होने के लिए एक विकेट की दरकार है.

रविंद्र जडेजा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में जारी हैं. सीरीज में वापसी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. मौजूदा टेस्ट सीरीज (Test Series) में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. वहीं, नागपुर (Nagpur) में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक पारी और 132 रन से हराया था. यह मैच टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए खास है. वह इस मुकाबले में व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

कीर्तिमान रचने से महज एक विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में रविंद्र जडेजा के पास एक खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका है. अगर जडेजा एक और विकेट लेते हैं तो टीम इंडिया की तरफ से 250 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. टेस्ट में अब तक रविंद्र जडेजा 249 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. अगर जडेजा एक विकेट लेने में सफल होते हैं तो जडेजा भारत के आठवें गेंदबाज होंगे जो टेस्ट में 250 विकेट पूरे करेंगे. BCCI Chief Selector Chetan Sharma Resign: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, स्टिंग ऑपरेशन ने मचा था बवाल

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. अनिल कुंबले अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट चटकाए हैं. कुंबले के अलावा आर अश्विन 457, कपिल देव 434, हरभजन सिंह 417, ईशांत शर्मा 311, जहीर खान 311, बिशन सिंह बेदी 266 और रवींद्र जडेजा 249 विकेट ले चुके हैं.

जडेजा का टेस्ट सफर

साल 2012 में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था. पिछले 10 सालों से जडेजा टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन चूके हैं. अब तक रविंद्र जडेजा 61 टेस्ट खेल चुके हैं. इन 61 मुकाबलों में जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2593 रन बनाने के अलावा 249 विकेट चटका हैं. टेस्ट में जडेजा के नाम 3 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में रविंद्र जडेजा का सर्वाधिक स्कोर 175 रन नाबाद है. वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो 48 रन देकर 7 विकेट आउट करना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli-Anushka Visit Radha Vatika Ashram: वृंदावन के राधा वाटिका आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में हुए शामिल; देखें VIDEOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, राधा वाटिका आश्रम के वीडियो हुए वायरल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स