वसीम जाफर ने पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन की कह कर ले ली, कुछ दिनों पहले उड़ाया था टीम इंडिया का मजाक

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के के बीच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को आठ विकेट से मात देते हुए जारी टेस्ट सीरीज की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है. टीम के इस शानदार जीत पर भारतीय टीम की चारो तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है.

वसीम जाफर (Photo Credits: PTI)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के (India vs Australia) के बीच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को आठ विकेट से मात देते हुए जारी टेस्ट सीरीज की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है. टीम के इस शानदार जीत पर भारतीय टीम की चारो तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है. इसी कड़ी में देश के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भी ट्विटर पर ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है. जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अद्भुत भारत, अतुल्य भारत, 'अजिंक्य' भारत!'

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) के उपर निशाना साधते हुए तंज कसा है. दरअसल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अब जाफर ने वॉन के इस ट्वीट पर एक इमेज के माध्यम से तंज कसते हुए कहा है, 'पिछली बार क्या बोला था? वाइटवाश?'

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: मेलबॉर्न में टीम इंडिया की शानदार जीत पर सोशल मीडिया पर भी धमाल, दिग्गज हो रहे है टीम के मुरीद, पढ़ें Tweets

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को एडिलेड में आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं टीम ने मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी है.

टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया है. रहाणे ने मेलबॉर्न टेस्ट की पहली पारी में 223 गेंद में 12 चौके की मदद से 112 और दूसरी पारी में 40 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 27 रन की नाबाद पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\