Ind vs Aus 1st Test 2020-21: दूसरी पारी में 36 रन पर सिमटी टीम इंडिया, एडीलेड टेस्ट जितने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों की जरूरत

मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. हेजलवुड ने टीम के लिए पांच ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज आठ रन खर्च कर मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

Ind vs Aus 1st Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच एडीलेड (Adelaide) स्थित ओवल (Oval) मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 36 रन पर सिमट गई है. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दूसरी पारी में चार गेंदों का सामना करते हुए चार, मयंक अग्रवाल ने 40 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, जसप्रीत बुमराह ने 17 गेंद में दो, चेतेश्वर पुजारा ने आठ गेंद में शून्य, कप्तान विराट कोहली ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से चार, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चार गेंद में शून्य, हनुमा विहारी ने 22 गेंद में एक चौका की मदद से आठ, विकेटकीपर खिलाड़ी रिद्धिमान साहा ने 15 गेंद में चार, रविचंद्रन अश्विन ने एक गेंद में शून्य, उमेश यादव ने पांच गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद चार और मोहम्मद शमी (रिटायर्ड हर्ट) ने चार गेंद में एक रन की पारी खेली.

मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. हेजलवुड ने टीम के लिए पांच ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज आठ रन खर्च कर मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हेजलवुड के अलावा टीम के लिए पैट कमिंस ने चार सफलता प्राप्त की. कमिंस ने पृथ्वी शॉ, जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st Test 2020-21: दुसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, दूसरी पारी में टीम इंडिया को 62 रनों की बढ़त

इससे पहले टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 244 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं मेजबान टीम पहली पारी में महज 191 रन पर सिमट गई थी. टीम के लिए कप्तान टिम पेन ने सर्वाधिक नाबाद 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी.

मेजबान टीम को एडीलेड टेस्ट जीतने के लिए 90 रनों की जरूरत है. कुछ देर में ही ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज अपनी दूसरी पारी के आगाज के लिए मैदान में उतरेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट