एशिया कप: भारत-पाकिस्तान मैच देखने जा सकते हैं प्रधानमंत्री इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए हैं. दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: Getty)

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) एशिया कप क्रिकेट टूर्नमेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाला मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं. इमरान खान पाकिस्तान महान क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं. वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य संरक्षक भी हैं. इसी कड़ी में जियो टीवी की खबर के मुताबिक, ‘राजनयिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले एशिया कप मैच को देखेंगे.’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए हैं. दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है. यह भी पढ़े-एशिया कप 2018: घरेलु क्रिकेट में धमाल मचाने वाला ये भारतीय खिलाड़ी हांगकांग के खिलाफ कर सकता है डेब्यू

गौरतलब है कि इमरान खान 1982 से 1992 तक पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे थे. इस दौरान दोनों टीमों के बीच शारजाह में कई मैच खेले गए थे. 2013 से 2018 तक वह पाकिस्तान (Pakistan) की नैशनल असेंबली के सदस्य रहे.

इमरान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी बनाई और 2018 के आम चुनाव में 116 सीटें जीतीं. समर्थन के साथ इमरान खान ने केंद्र में सरकार बनाई और अब वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू