ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखें धुरंधरों की पूरी लिस्ट

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.

एबी डिविलियर्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. ICC ODI World Cup 2023 Tickets: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ऑफलाइन भी खरीद सकेंगे टिकट, जानें कैसे करें बुक

इससे पहले 1975 से 2019 तक पिछले 12 सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का. आइए देखते हैं कौन से बल्लेबाज इस लिस्ट में टॉप पर हैं:

हर्शेल गिब्स: साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. साल 2007 के वर्ल्ड कप में हर्शेल गिब्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ओवर में 36 रन बनाए थे. इस मुकाबले में हर्शेल गिब्स ने एक ही ओवर में छह छक्के मारे थे.

एबी डिविलियर्स: इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम दर्ज हैं. एबी डिविलियर्स ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एक ओवर में 32 रन बनाए थे. इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने एक मैच के एक ओवर में 30 रन कूटे थे.

डेविड मिलर: बता दें कि इस लिस्ट में टॉप थ्री में साउथ अफ्रीका के ही बल्लेबाज मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में एक ओवर में 30 रन बटोरे थे.

जेम्स फ्रैंकलिन: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज जेम्स फ्रैंकलिन का नाम दर्ज हैं. साल 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में जेम्स फ्रैंकलिन ने कनाडा के खिलाफ मैच में एक ओवर में 20 रन बनाए थे.

डैरेन लेहमन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डैरेन लेहमन इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं. डैरेन लेहमन ने साल 2003 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बनाए थे.

Share Now

Tags

Adam Zampa Alex Carey Australia Cameron Green David Warner ICC Cricket World Cup ICC Cricket World Cup 2023 ICC Cricket World Cup 2023 News ICC Men's Cricket World Cup 2023 ICC ODI Rankings India ICC World Cup 2023 India India ODI World Cup 2023 Squad India Squad for ICC Cricket World Cup 2023 India Squad for ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Ishan Kishan Jasprit Bumrah Josh Hazlewood Josh Inglis KL Rahul Marnus Labuschagne Matthew Short Mitchell Marsh Mohammed Shami ODI Series ODI Series 2023 ODI World Cup Team India Pat Cummins Prasidh Krishna R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Ruturaj Gaikwad Sean Abbott Shardul Thakur Shreyas Iyer Shubman Gill Spencer Johnson Steve Smith Steven Smith Suryakumar Yadav Team India Team India vs Australia Virat Kohli आईसीसी के लिए भारत टीम क्रिकेट विश्व कप 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 स्थान आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग अंक तालिका आईसीसी वनडे रैंकिंग आर अश्विन ईशान किशन ऋतुराज गायकवाड एडम जम्पा एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल कैमरून ग्रीन जसप्रीत बुमराह जोश इंग्लिस जोश हेजलवुड टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया डेविड वार्नर पैट कमिंस प्रसिद्ध कृष्णा भारत आईसीसी विश्व कप 2023 भारत भारत वनडे विश्व कप 2023 टीम भारतीय क्रिकेट टीम मार्नस लाबुशेन मिचेल मार्श मैथ्यू शॉर्ट मोहम्मद शमी रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम वनडे विश्व कप टीम इंडिया वनडे सीरीज वनडे सीरीज 2023 विराट कोहली शार्दुल ठाकुर शुभमन गिल श्रेयस अय्यर सीन एबॉट सूर्यकुमार यादव स्टीव स्मिथ स्टीवन स्मिथ स्पेंसर जॉनसन

संबंधित खबरें

Orange Cap Winners List In IPL History: आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची, 2008 से 2025 तक इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\