ICC ने किया खुलासा, इसलिए टीम इंडिया को दी भगवा जर्सी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को अपनी 'अल्टरनेट जर्सी' (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो पीछे से नारंगी दिखती है. आगे से वह नीले रंग की ही दिखती है. ओरिजिनल ब्लू की तुलना में इस जर्सी का पिछले हिस्से का रंग नारंगी है. हालांकि, दूसरी टीमों के खिलाफ उतरते वक्त टीम इंडिया पारंपरिक नीले रंग की जर्सी में ही खेलेगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को अपनी 'अल्टरनेट जर्सी' (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो पीछे से नारंगी दिखती है. आगे से वह नीले रंग की ही दिखती है. ओरिजिनल ब्लू की तुलना में इस जर्सी का पिछले हिस्से का रंग नारंगी है. हालांकि, दूसरी टीमों के खिलाफ उतरते वक्त टीम इंडिया पारंपरिक नीले रंग की जर्सी में ही खेलेगी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने कहा कि बीसीसीआई (BCCI) को भारतीय जर्सी के रंग के लिए विकल्प दिए गए थे, और BCCI को जो सबसे सही रंगो का संयोजन लगा उन्होंने चुना. पूरा विचार अलग होना है, क्योंकि इंग्लैंड भी भारत की तरह नीले रंग का एक ही शेड पहनता है. यह डिजाइन भारत की पुरानी T20 जर्सी से लिया गया है, जिसमें नारंगी रंग था.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI, CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले कैरेबियाई टीम को बड़ा झटका, आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया को होगा फायदा

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने कभी भी एक से ज्यादा जर्सी का उपयोग नहीं किया है. यह पहली बार है कि टीम दो तरह की जर्सियों के साथ मैच खेलने जा रही है. ओरिजिनल ब्लू की तुलना में इस जर्सी का पिछले हिस्से का रंग नारंगी है.

बता दें कि आईसीसी नियमों के अनुसार मेजबान को आईसीसी इवेंट में खेलते हुए अपनी जर्सी के रंग को बरकरार रखना होता है. चूंकी भारत की जर्सी भी नीले रंग की है, ऐसे में भारत की जर्सी में यह बदलाव किया गया है." अब इंग्लैंड की टीम की भी नीले रंग की जर्सी है, और भारत की भी. इंग्लैंड की जर्सी का रंग कुछ हलका है तो वहीं भारतीय टीम की जर्सी का रंग गहरा है. इसलिए मैच के दौरान किसी तरह का भ्रम न हो इसीलिए टीम इंडिया को अपनी जर्सी का रंग बदलना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी