ICC Rejects PCB's Referee Replacement Demand: पाकिस्तान की हुई भारी बेइज्जती! आईसीसी ने ठुकराई पीसीबी की मांग, एंडी पाइक्रॉफ्ट रहेंगे एशिया कप में मैच रेफरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एशिया कप(Asia Cup) 2025 से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट(Andy Pycroft) को हटाने की बात कही थी. पीसीबी का आरोप था कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस के समय पाइक्रॉफ्ट ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि वे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाएं

आईसीसी(Credit: X/@ICC)

ICC Rejects PCB's Referee Replacement Demand: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एशिया कप(Asia Cup) 2025 से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट(Andy Pycroft) को हटाने की बात कही थी. पीसीबी का आरोप था कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस के समय पाइक्रॉफ्ट ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि वे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाएं. इससे पीसीबी को लगा कि रेफरी भारत का पक्ष ले रहे हैं. हालांकि, आईसीसी ने साफ किया कि पाइक्रॉफ्ट सिर्फ एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रहे थे, जिन्होंने पहले ही फैसला लिया था कि टॉस के दौरान खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होगा. इसके बावजूद मैच के बाद जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया, तो विवाद और गहर गया और पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट पर आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगाते हुए उनकी जगह नए रेफरी की मांग कर दी. जानिए क्या होगा अगर पाकिस्तान ने बहिष्कार किया एशिया कप मैच, भारत के हैंडशेक से इनकार के बाद हुई बेज्जती के बाद मामला गरमाया

 आईसीसी ने ठुकराई पीसीबी की  मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड