ICC CWC 2019: 15 साल पहले धोनी ने जिस तरह की थी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत, वैसे ही हुआ उनके वर्ल्ड कप करियर का अंत

एम एस धोनी के वर्ल्ड कप करियर का अंत उसी तरह हुआ जैसे 15 साल पहले उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. एमएस धोनी ने बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में अपने करियर की शुरुआत की थी. वह अपने पहले मैच में भी रन आउट हुए थे और बुधवार को भी उन्होंने रन आउट होकर ही अपना विकेट गंवाया.

एम एस धोनी (Photo Credits: Getty Images)

10 जून को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा. कीवी टीम ने भारत (India) को 18 रनों से शिकस्त दी. विश्व कप 2019 में भारत का सफर समाप्त हो चुका है. फैन्स को मैच के अंत तक उम्मीद थी कि एमएस धोनी (MS Dhoni) और जड़ेजा भारत को जीत दिलाने में सफल होंगे मगर जब मार्टिन गप्तिल ने धोनी को रन आउट कर पवेलियन की राह दिखाई तब सभी की उम्मीदें टूट गई.

एम एस धोनी के वर्ल्ड कप करियर का अंत उसी तरह हुआ जैसे 15 साल पहले उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. एमएस धोनी ने बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में अपने करियर की शुरुआत की थी. वह अपने पहले मैच में भी रन आउट हुए थे और बुधवार को भी उन्होंने रन आउट होकर ही अपना विकेट गंवाया. एक नजर डालिए 15 साल पुराने इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: शोएब अख्तर ने की एमएस धोनी की प्रशंसा, कहा- आपने साबित कर दिया कि आप एक महान बल्लेबाज है

आपको बता दें कि एम एस धोनी ने कल के मैच में 72 गेंदों पर 50 रनों की अहम पारी खेली थी. धोनी के लिए ये टूर्नामेंट उतना खास नहीं रहा. उनकी धीमी बल्लेबाजी के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर कई दफा ट्रोल भी किया जा चुका है. धोनी के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जड़ेजा ने भी 59 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 4 चौके और 4 छक्के लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\