ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप तक कागिसो रबाडा के फिट होने की उम्मीद: दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को उम्मीद है कि उसके गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) विश्व कप तक फिट हो जाएंगे. रबादा को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए चोट लगी थी। उन्हें अगले दो-तीन सप्ताह के लिए और आराम करने को कहा गया है.

कागिसो रबाडा (Photo Credits: Facebook)

ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को उम्मीद है कि उसके गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) विश्व कप तक फिट हो जाएंगे. रबादा को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए चोट लगी थी। उन्हें अगले दो-तीन सप्ताह के लिए और आराम करने को कहा गया है.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम ने कहा कि वह रबाडा की पीठ की चोट के इतिहास को देखते हुए ज्यादा सर्तक रहना चाहते हैं. उन्हें उम्मीद है कि रबाडा टूर्नामेंट में बड़ा रोल निभाएंगे. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने टीम के डॉक्टर मोहम्मद मौसाजी के हवाले से लिखा है, "रबाडा के चोट से उबरने का समय दो से तीन सप्ताह का है. हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए जल्दी वापसी करेंगे."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सचिन तेंदुलकर ने कहा- आईपीएल के इस सीजन में कभी भी स्टैंड खाली नहीं दिखे

रबाडा को आईपीएल में पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद सीएसए ने उन्हें वापस बुला लिया था. रबाडा के अलावा दक्षिण अफ्रीका डेल स्टेन (कंधे की चोट), लुंगी नगिदी (साइड स्ट्रेन) भी चोटों से जूझ रहे हैं.

टीम के डॉक्टर ने कहा, "विश्व कप के नियमों के हिसाब से 15 सदस्यीय टीम पर अंतिम फैसला 23 मई तक लिया जा सकता है. इस दौरान चोटिल खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ियों से बदला जा सकता है." दक्षिण अफ्रीका के ही एनिरक नोर्टजे हाथ में चोट के कारण विश्व कप से पहले ही बाहर हो गए हैं. हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस को उनके स्थान पर टीम में जगह मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े