ICC Cricket World Cup 2019 Anthem: वर्ल्ड कप के लिए 'क्वीन एलिजाबेथ' के सामने भिड़ी टीमें, देखें वीडियो

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत होने में अब महज गिनती के 24 दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का आगाज इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से मेजबान टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत होने में अब महज गिनती के 24 दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का आगाज इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से मेजबान टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होगा. ज्ञात हो कि आगामी टूर्नामेंट के लिए दुनिया की दसों टीमों ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है. ये 10 टीमें इस महाकुंभ में एक दूसरे को मात देने के लिए मैदान में उतरेंगी.

इसी बीच वर्ल्ड कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने थीम सॉन्ग जारी किया है. जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस एंथम वीडियो में 'क्वीन एलिजाबेथ' के सामने सभी 10 टीमों के खिलाड़ी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका! आज फिर मैदान में नहीं उतरे कप्तान धोनी

बता दें कि 1983 और 2011 की चैंपियन टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) अपने नाम कर चुकी भारत का यह मुकाबला साउथम्प्टन में खेला जाएगा, वहीं चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पहला मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) में 16 जून को खेला जाएगा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 (ICC Champions Trophy 2017) के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने के 2 साल बाद भारत के पास क्रिकेट के बड़े मंच पर बदला चुकता करने का मौका रहेगा जब दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 16 जून को आमने-सामने होंगे. साल 2015 की सेमी फाइनलिस्ट भारतीय टीम से इस बार प्रशंसकों को काफी उम्मीदें रहेंगी, जब विराट कोहली टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Preview: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\