ICC Cricket World Cup 2019: एडम जाम्पा ने आईसीसी आचार संहिता का किया उल्लंघन, अंपायर के खिलाफ इस्तेमाल किए गलत शब्द

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा को शुक्रवार को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. जाम्पा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए विश्व कप के मैच में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया था.

एडम जाम्पा (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लेग स्पिनर एडम जाम्पा (Adam Zampa) को शुक्रवार को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. जाम्पा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए विश्व कप के मैच में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया था. जाम्पा को आईसीसी के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग करना शामिल है.

जाम्पा को न सिर्फ औपचारिक चेतावनी दी गई है बल्कि एक नकारात्मक अंक भी उनके हिस्से आया है. वेस्टइंडीज की पारी के दौरान 29वें ओवर में जाम्पा को अंपायर द्वारा खराब शब्दों का उपयोग करते सुना गया था. आईसीसी ने बयान में कहा, "जाम्पा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और आईसीसी मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है. इसलिए कोई औपाचिरक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: डेल स्टेन के बाद वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से मोहम्मद शहजाद भी चोट की वजह से हुए बाहर

बयान के मुताबिक, "मैदानी अंपायर मारियस इरसमस, क्रिस गैफनी ; तीसरे अंपायर रुचिरा पालियागुरुगे और चौथे अंपयार रवि ने उनके ऊपर यह आरोप लगाए थे." ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 15 रनों से जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें