ICC Cricket World Cup 2019: विराट कोहली को आर्शीवाद देने के लिए उनके स्कूल ने भेजी मिट्टी

इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली को आर्शीवाद देने के लिए उनके पूर्व स्कूल ने एक नायाब तरीका अपनाया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter @BCCI)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) को आर्शीवाद देने के लिए उनके पूर्व स्कूल ने एक नायाब तरीका अपनाया है. स्टार स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके बताया कि उत्तम नगर स्थित विशाल भारती स्कूल ने भारतीय कप्तान को आर्शीवाद देने के लिए लंदन में उनके लिए स्कूल की मिट्टी भेजी है.

स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया, "विराट कोहली के स्कूल की मिट्टी उन्हें आर्शीवाद देने लंदन जा रही है. विराट ने स्कूल में ही क्रिकेट खेलना सीखा."कोहली ने नौवीं कक्षा में सेवियर कॉन्वेंट में शामिल होने से पहले विशाल भारती में ही पढ़ाई की थी. विशाल भारती में पढ़ाई करने के दौरान ही वह 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: डेल स्टेन के बाद वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से मोहम्मद शहजाद भी चोट की वजह से हुए बाहर

तब से लेकर अबतक कोहली ने एक लंबा सफर तय किया है. वह 2008 में पहली बार भारतीय टीम के लिए खेले और फिर कप्तान भी बने. विश्व कप में भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड