इंग्लैंड के प्रमुख चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा- वर्ल्ड कप से डेविड विली को बाहर रखना मुश्किल फैसला था

इंग्लैंड (England) क्रिकेट टीम के प्रमुख चयनकर्ता एड स्मिथ (Ed Smith) ने कहा है कि तेज गेंदबाज डेविड विली (David Willey) को विश्व कप टीम से बाहर रखने का फैसला आम सहमति से लिया गया है.

डेविड विली (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड (England) क्रिकेट टीम के प्रमुख चयनकर्ता एड स्मिथ (Ed Smith) ने कहा है कि तेज गेंदबाज डेविड विली (David Willey) को विश्व कप टीम से बाहर रखने का फैसला आम सहमति से लिया गया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales) ने अपनी मेजबानी में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जोफरा आर्चर (Jofra Archer) और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन (Liam Dawson) को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा जेम्स विंस (James Vince) को भी टीम में जगह दी गई है.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने भरा दम, कहा- टीम में फिर वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

चयनकर्ता प्रमुख स्मिथ ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "यह बहुत ही मुश्किल फैसला था. मुझे लगता है कि हम उस स्थिति में थे जब हमने चयन पैनल के रूप में कप्तान के साथ विचार विमर्श किया था. हमारे पास जितने खिलाड़ी थे, हम उनमें से सबसे अधिक फिट खिलाड़ी को टीम में लेना चाहते थे, इसलिए यह बहुत ही कठिन निर्णय था."

उन्होंने कहा, "विली, वनडे टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं. यह वास्तव में बहुत ही मुश्किल निर्णय था, लेकिन किसी न किसी को बाहर करना ही पड़ता. डेविड को बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन वह आसानी से टीम में जगह बना सकते हैं. वह विश्व कप टीम में जगह पाने के योग्य हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या श्रीलंका के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

\