गौतम गंभीर को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर को लंबा मौका मिलेगा

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को उम्मीद है कि टीम प्रबंधन मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को लंबा मौका देगा. अय्यर इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं. अय्यर की नजरें मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की करने पर है. उन्हें पहले वनडे में अंतिम एकादश में शामिल किया गया था.

श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Getty Images)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को उम्मीद है कि टीम प्रबंधन मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को लंबा मौका देगा. अय्यर इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं. अय्यर की नजरें मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की करने पर है. उन्हें पहले वनडे में अंतिम एकादश में शामिल किया गया था.

गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा, "इस स्थान को लेकर भारतीय टीम में यह सिरदर्द अभी बरकरार है. पिछले मैच में इस क्रम पर श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी करनी थी लेकिन मैच बारिश में ही धुल गया." यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI 2019: विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी, वनडे क्रिकेट करियर का जड़ा 42वां शतक

पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, "अब त्रिनिदाद में उन्हें एक बार फिर इसी क्रम पर मौका मिलेगा. जब मैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था तो मैंने श्रेयस के साथ काफी समय बिताया है. इस स्तर पर प्रदर्शन कर कामयाब होने के लिए उनके पास योजनाएं हैं."

उन्होंने कहा, "मैं बस उम्मीद करता हूं कि वह लगातार रन बनाने में कामयाब हों."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट