क्रिकेट

Hong Kong vs Qatar 4th T20 2025 Scorecard: हांगकांग ने कतर को दिया 198 रनों का टारगेट, अंशी रथ ने खेली अर्धशतकीय पारी

हांगकांग टी20आई चतुष्कोणीय श्रृंखला 2025 में हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज चौथा टी20 मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में कतर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Hong Kong vs Qatar 4th T20 2025 Scorecard: हांगकांग ने कतर को दिया 198 रनों का टारगेट, अंशी रथ ने खेली अर्धशतकीय पारी
हांगकांग(credit: X/@ICC)

Hong Kong National Cricket Team vs Qatar National Cricket Team 4th T20 2025 Scorecard: हांगकांग टी20आई चतुष्कोणीय श्रृंखला 2025 में हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज चौथा टी20 मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में कतर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 7 विकेट के नुकसान और 197 वें रन बनाए और कतर को 198 रन का टारगेट दिया. हांगकांग की ओर से अंशी रथ ने सबसे ज्यादा रन बनाए. अंशी रथ ने 42 गेंदों में 58 रनों की पारी खेले. जिसमें 7 चौके और 1 छक्का लगाए. इसके अलावा बाबर हयात ने ताबड़तोड़ पारी खेली.

यह भी पढें: THA W vs BAN W 3rd Match Toss Update And Live Scorecard: आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 के तीसरे मैच में थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, यहां एक क्लिक पर लाइव स्कोरकार्ड

बाबर हयात ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 43 रन का योगदान दिया. जीशान अली ने 38 रन बनाए। वहीं कतर की ओर से मोहम्मद इरशाद ने शानदार गेंदबाजी की. मोहम्मद इरशाद ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि मुजीब-उर-रहमान ने 4 ओवर में 26 रन 2 विकेट चटकाए। वहीं मुहम्मद जाबिर को एक विकेट मिला.

फिलहाल कतर को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए 198 रनों की जरुरत है. जबकि हांगकांग को अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए गेंदबाजी अच्छी करनी होगी। क्योंकि उन्होंने बोर्ड पहले ही एक बड़ा स्कोर लगा दिया है. दूसरी पारी में यह मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).