Japan vs Qatar, ICC Mens T20 World Cup East Asia Pacific Qualifier 2025 Super Six Match 6 Scorecard: सुपर सिक्स के छठे मुकाबले में जापान ने कतर को दिया 140 रनों का टारगेट, ईसम रहमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
जापान बनाम कतर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Japan National Cricket Team vs Qatar National Cricket Team, ICC Mens T20 World Cup East Asia Pacific Qualifier 2025 Super Six Match 6 Scorecard Update: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर 2025 के सुपर सिक्स का छठा मुकाबला आज यानी 15 अक्टूबर को जापान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमराट (Al Amerat) के अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड मंत्रालय टर्फ 2 (Al Amerat Cricket Ground Ministry Turf 2) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में कतर की टीम ने अबतक तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कतर की टीम तीनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. छह पॉइंट्स के साथ कतर की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं. इस टूर्नामेंट में कतर की अगुवाई मिर्ज़ा मोहम्मद बेग (Mirza Mohammed Baig) कर रहे हैं. जबकि, जापान की कमान केंडल फ्लेमिंग (Kendel Fleming) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England Women vs Pakistan Women, ICC Womens World Cup 2025 16th Match Pitch Report And Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या पाकिस्तान के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस टूर्नामेंट में जापान की टीम ने अबतक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान जापान की टीम को एक मैच में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं. दो पॉइंट्स के साथ जापान की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पर हैं. आज के मुकाबले में जापान की टीम दो अंक हासिल करना चाहेगी.

जापान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Japan National Cricket Team vs Qatar National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले कतर के कप्तान मिर्ज़ा मोहम्मद बेग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद अभिषेक आनंद और ईसम रहमान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 139 रन बनाए. जापान की तरफ से ईसम रहमान ने सबसे ज्यादा नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईसम रहमान ने 47 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाए. ईसम रहमान के अलावा बेंजामिन इटो डेविस ने नाबाद 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कतर की टीम को कप्तान मिर्ज़ा मोहम्मद बेग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कतर की ओर से मिर्ज़ा मोहम्मद बेग ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मिर्ज़ा मोहम्मद बेग के अलावा डेनियल आर्चर लुईस ने एक विकेट चटकाए. कतर की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 140 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जापान की बल्लेबाजी: 139/4, 20 ओवर (केंडल फ्लेमिंग 0 रन, अभिषेक आनंद 25 रन, लाचलान लेक 10 रन, ईसम रहमान नाबाद 60 रन, बेंजामिन इटो डेविस रिटायर्ड हर्ट 32 रन और इब्राहिम ताकाहाशी नाबाद 3 रन.)

कतर की गेंदबाजी: (मिर्ज़ा मोहम्मद बेग 2 विकेट और डेनियल आर्चर लुईस 1 विकेट).

नोट: जापान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.