क्रिकेट

हिटमैन की घर वापसी! भारत की शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे मुंबई; Video

टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचा है. दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने यह खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया.

हिटमैन की घर वापसी! भारत की शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे मुंबई; Video
Rohit Sharma Lands in Mumbai

मुंबई: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचा है. दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने यह खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में 83 गेंदों पर शानदार 76 रन बनाए और भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई.

MI IPL 2025 Schedule: जानिए कब और कहां होंगे इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के मुकाबले.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने देश लौटने लगे हैं और इस बीच कप्तान रोहित शर्मा मुंबई पहुंच चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित रात 9 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. उनके साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह और नवजात बेटे आहान भी नजर आए. एयरपोर्ट पर रोहित ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू कैप पहने बेहद कूल अंदाज में दिखे.

मुंबई पहुंचे 'हिटमैन' रोहित शर्मा

रिटायरमेंट की खबरों को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि 37 वर्षीय रोहित शर्मा जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. हालांकि, फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने साफ कहा, "मैं इस फॉर्मेट से रिटायर नहीं होने वाला हूं. यह मैं इसलिए कह रहा हूं ताकि आगे कोई अफवाह न फैले."

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 2024 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन वनडे से रिटायरमेंट की खबरें कोरी अफवाह निकलीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).