Mumbai Indians के कोच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल टाइम कोचिंग करने से किया इंकार, ये बड़ी वजह आई सामने

हालांकि, महेला जयवर्द्धने श्रीलंका के लिए सलाहकार के तौर पर काम करने के लिए तैयार हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बतौर खिलाड़ी 18 साल तक क्रिकेट खेलने के बाद अब मैं साल के 12 महीने एक बार फिर से सूटकेस पैक करना नहीं चाहता हूं. मैं कम टूर्नामेंट्स में कोचिंग करता हूं और इसीलिए पूरा समय फैमिली के साथ समय बिताने के लिए मिल जाता है.

महेला जयवर्द्धने (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व कप्तान महेला जयवर्द्धने (Mahela Jayawardene) ने बड़ा फैसला किया हैं. जयवर्द्धने किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम (International Team) के हेड कोच नहीं बनाना चाहते हैं. जयवर्द्धने को कई अंतरराष्ट्रीय टीमों द्वारा ऑफर मिल सकते हैं लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया है. जयवर्द्धने अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं. T20 World Cup: अब तक टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने ठोका हैं शतक, भारत की तरफ से कोहली या रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का नाम है दर्ज

हालांकि, महेला जयवर्द्धने श्रीलंका के लिए सलाहकार के तौर पर काम करने के लिए तैयार हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बतौर खिलाड़ी 18 साल तक क्रिकेट खेलने के बाद अब मैं साल के 12 महीने एक बार फिर से सूटकेस पैक करना नहीं चाहता हूं. मैं कम टूर्नामेंट्स में कोचिंग करता हूं और इसीलिए पूरा  समय फैमिली के साथ समय बिताने के लिए मिल जाता है. मैं श्रीलंका के साथ सलाहकार के तौर पर काम कर सकता हूं लेकिन फुल टाइम कोच नहीं बन सकता.

महेला जयवर्द्धने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच हैं. उनकी कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. यूएई में सितंबर में आईपीएल का दूसरा चरण खत्म होने के बाद महेला जयवर्द्धने अंडर-19 टीम के सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

44 वर्षीय जयवर्द्धने के पास कोचिंग का बढ़िया अनुभव है. जयवर्द्धने पहली बार 2015 में इंग्लैंड टीम के बैटिंग सलाहकार बने थे. इसके बाद आईपीएल में 2016 से मुंबई इंडियंस के कोच बने और टीम को काफी सफलता दिलाई.

आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से होने वाला हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच खेला जाएगा.

कोरोना के कारण आईपीएल 2021 बीच में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित हो गया था. अब इसकी शुरूआत होने जा रही है.  सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे. दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. मौजूदा प्वाइंट्स टैली में दिल्ली कैपिटल्स अपने 8 में 6 मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 12 अंकों के साथ टॉप पर है. मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर