हरभजन सिंह ने कहा- धोनी आपको वो करने देते हैं जो आप जानते हैं

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के दो सबसे सफल कप्तानों में से हैं और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं. हरभजन का मानना है कि धोनी गेंदबाज पर अपने फैसले थोपते नहीं हैं और रोहित हमेशा विकेट के बारे में सोचते हैं.

हरभजन सिंह (Image Credit: Instagram)

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के दो सबसे सफल कप्तानों में से हैं और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं. हरभजन का मानना है कि धोनी गेंदबाज पर अपने फैसले थोपते नहीं हैं और रोहित हमेशा विकेट के बारे में सोचते हैं. हरभजन ने क्रिकेट मंथली से कहा, "धोनी वैसे कप्तान नहीं हैं जो आपसे कहें कि ये करो वो करो. वह आपको वो करने देते हैं जो आप करना चाहते हैं. आप जैसी गेंदबाजी करना जानते हो वैसी करो. अगर छह ऑफ स्पिन फेंकनी है तो फेंके, हां, उन्होंने विकेट के पीछे से और ओवर बदलते समय मुझे इशारा दिया है कि वह यह बल्लेबाज ये करने की कोशिश कर रहा है और आप ऐसा करने की कोशिश कर सकते हो. लेकिन उन्होंने मुझसे यह कभी नहीं कहा कि आप ये करो."

हरभजन ने शार्दूल ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा, "शार्दूल रन खा रहा था तो मैंने धोनी से जाकर कहा कि आप क्यों नहीं उसे कोण बदलने और फील्डर को पीछे करने को नहीं कहते. धोनी ने मुझसे कहा कि भज्जू पा अगर मैं उससे कुछ भी कहूंगा तो वह कन्फ्यूज हो जाएगा. खाने दो." हरभजन ने भारतीय टीम में धोनी की कप्तानी में कई मैच खेले हैं और अब वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2010 में हरभजन सिंह से हुए विवाद के बाद उन्हें मारने के लिए उनके कमरे तक पहुंच गए थे शोएब अख्तर, देखें वीडियो

आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस में रोहित की कप्तानी में खेले हैं. रोहित को लेकर हरभजन ने कहा, "रोहित अपने गेंदबाजों को काफी स्वतंत्रता देते हैं, लेकिन सिर्फ विकेटों के बारे में सोचते हैं. अगर आप अटैकिंग फील्ड चाहते हो तो वो आपको देंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू