पाकिस्तान में सिख लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन किए जाने पर भड़के हरभजन सिंह, कही ये बड़ी बात
हरभजन ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ' इसे यहीं रोकने की जरूरत है. हर धर्म खूबसूरत है. किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य न करें. भगवान एक है. केवल भगवान को फैसला लेने दें कि हमें किस धर्म में पैदा करना है. खुद भगवान बनने की कोशिश न करें. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.'
पाकिस्तान के नानकाना साहिब (Nankana Sahib) में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले गुरुद्वारे में तंबी साहिब के एक ग्रन्थि की बेटी को कुछ अनजान लोगों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया. अपहरण के पश्चात लोगों ने उस महिला का जबरन धर्मांतरण कराया और उसके बाद उस महिला का निकाह एक गैर धर्म के लड़के के साथ करा दिया. इस मामले के सामने आने के बाद इस घटना की चारो ओर जमकर आलोचना हो रही है.
इसी कड़ी में टीम इंडिया से बाहर चल रहे फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. हरभजन ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ' इसे यहीं रोकने की जरूरत है. हर धर्म खूबसूरत है. किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य न करें. भगवान एक है. केवल भगवान को फैसला लेने दें कि हमें किस धर्म में पैदा करना है. खुद भगवान बनने की कोशिश न करें. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.' यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: अगवा कर सिख लड़की का कराया धर्म परिवर्तन, फिर की जबरन शादी, मूक बने इमरान खान से परिवार ने मांगी मदद
This need to stop here.let’s not get there.every religion is beautiful.don’t force anyone to convert in any..GOD is one..let god only decide which religion we born in.don’t try to become god yourself.strict action should be taken towards this @ImranKhanPTI @DrSJaishankar https://t.co/a3kLDCgsfh
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 30, 2019
बता दें कि लगभग एक हफ्ते पहले सिख युवती जगजीत कौर का कथित तौर पर उसके घर से अपहरण किया गया था. परिवार का आरोप है कि जगजीत को जबरदस्ती इस्लाम कबुल करवाया गया और बाद में एक मुस्लिम लड़के से उसे शादी करने के लिए मजबूर किया गया. इस बीच युवती का शादी समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

