GT vs RR, IPL 2026 9th Match Toss Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पिछले आईपीएल सीजन में भी कड़ा रहा था. दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं. गुजरात टाइटंस अपने पहले मैच की हार के बाद वापसी करना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Toss Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पिछले आईपीएल सीजन में भी कड़ा रहा था. दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं. गुजरात टाइटंस अपने पहले मैच की हार के बाद वापसी करना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों में शुभमन गिल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को महज 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के टॉस का महत्व

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. यहां काली और लाल मिट्टी की पिचें मौजूद हैं. लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, जबकि काली मिट्टी की पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद साबित होती है. शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी हो जाते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (GT vs RR Toss Winner Prediction)

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबलों में टॉस को लेकर आंकड़े काफी संतुलित रहे हैं. हालांकि, मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए गुजरात टाइटंस के टॉस जीतने की संभावना थोड़ी ज्यादा नजर आ रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट