GT vs RR, IPL 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का दूसरा मैच होगा जो अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार मिली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को महज 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.

गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई थी. ऐसे में शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (GT vs RR Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मार सकती है. इस मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल काफी गर्म है. सट्टा बाजार में गुजरात टाइटंस की टीम फेवरेट मानी जा रही है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मुकाबले को पलटने की क्षमता रखती है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज्यादा मानी जाती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.