क्रिकेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Streaming: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पिछले आईपीएल सीजन में भी कड़ा रहा था. दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं. गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी.

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Streaming: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पिछले आईपीएल सीजन में भी कड़ा रहा था. दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं. गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों में शुभमन गिल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को महज 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच नौवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (GT vs RR 9th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (GT vs RR 9th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch GT vs RR 9th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2026 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).