GT vs RR, IPL 2026 9th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम अपने बल्लेबाजों से फिर एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नौवें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से 4 अप्रैल को होगा. गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (GT vs RR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.

गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई थी. ऐसे में शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम अपने बल्लेबाजों से फिर एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच नौवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (GT vs RR 9th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (GT vs RR 9th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch GT vs RR 9th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट