GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमें इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी. गुजरात की टीम पहली जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि राजस्थान अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों में शुभमन गिल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का दूसरा मैच होगा जो अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार मिली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमें इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी. गुजरात की टीम पहली जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि राजस्थान अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों में शुभमन गिल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को 4000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 95 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में शुभमन गिल को 5500 रन पूरे करने के लिए 49 रन की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर को 600 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की दरकार है.

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को 50 चौके पूरे करने के लिए 6 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 100 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की आवश्यकता है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 50 कैच पूरे करने के लिए 5 कैच की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 100 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की दरकार है.

आईपीएल में शिमरोन हेटमायर को 50 कैच पूरे करने के लिए 5 कैच की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रविंद्र जडेजा को 300 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की आवश्यकता है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा को 150 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की जरूरत है.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट