Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का पहला मैच होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में छह विकेट से जीत मिली थी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपना पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. उन दोनों मैच को मुंबई इंडियंस ने जीता था. आईपीएल 2024 में भी दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था और एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सफलता हासिल की थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अच्छी नहीं रही थी. एक समय 4 बल्लेबाज 26 रन पर पवेलियन में थे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप आर्डर बेहतर करने को देखेगा.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से जीत मिली थी. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों से एक बार फिर एक जोरदार शुरूआत की उम्मीद होगी. वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म (DC vs MI Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में मुंबई इंडियंस की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY