पाकिस्तान को हराने के एक दिन बाद टीम इंडिया के लिए आयी बुरी खबर, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष का हुआ निधन

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त का फेफड़ों के संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया, वह दस अक्तूबर को 93 साल के हो जाते

(Photo: IANS)

कोलकाता: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त का फेफड़ों के संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया. दत्त 1982 से 1988 तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहे जिसके बाद 1989 में उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था. उन्हें जगमोहन डालमिया के मेंटर के रूप में भी जाना जाता है. दत्त 92 साल के थे.

उनके परिवार में पुत्री और पुत्र सुब्रत दत्ता हैं जो कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं. सुब्रत दत्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘मूत्राशय में संक्रमण से दस सितंबर को उनकी बीमारी शुरू हुई. एक सप्ताह के अंदर उनके फेफडों में संक्रमण हो गया और वे इससे नहीं उबर पाये उनका हमारे आवास (भवानीपुर) में सुबह चार बजकर सात मिनट पर देहांत हो गया. वह दस अक्तूबर को 93 साल के हो जाते. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड