England W vs India W ODI Series: हार के बाद बोलीं कप्तान मिताली राज, कहा- इस पहलू पर काम करने की जरूरत

मिताली ने कहा, "पिछले कई वर्षो से मैंने देखा कि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कम्फर्टेबल रहती है क्योंकि हमें पता होता है कि अपनी रन रेट को कैसे बढ़ाना है. लेकिन लक्ष्य सेट करने के मामले में हमें जरूरत है कि किसी तरह हम 250 का स्कोर खड़ा करें."

मिताली राज (Photo Credits: ICC)

ब्रिस्टल: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाने की अक्षमता पर चिंता जाहिर की है. भारत ने रविवार को खेले गए इस मैच में मिताली के 72 रनों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए थे. लेकिन इंग्लैंड ने 34.5 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाकर मैच जीता था. Ind W Vs Eng W 1st ODI: इंग्लैंड ने जीता पहला वनडे, भारत को आठ विकेट से हराया

मिताली ने क्रिकइंफो से कहा, "हम लोगों को स्ट्राइक रोटेट करने के पहलू पर काम करने की जरूरत है. हमें शीर्ष क्रम में एक अन्य बल्लेबाज की जरूरत है जो रन बना सके."

उन्होंने कहा, "हमें यह जानने की जरूरत है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज काफी अनुभवी हैं, विशेषकर तेज गेंदबाज. वे अपने वातावरण में गेंदबाजी कर रहे हैं और इन्हें पता है कि यहां कैसे गेंदबाजी करनी है."

मिताली ने कहा, "पिछले कई वर्षो से मैंने देखा कि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कम्फर्टेबल रहती है क्योंकि हमें पता होता है कि अपनी रन रेट को कैसे बढ़ाना है. लेकिन लक्ष्य सेट करने के मामले में हमें जरूरत है कि किसी तरह हम 250 का स्कोर खड़ा करें."

उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी यूनिट को बल्लेबाजी कोच के साथ बैठकर रास्ता तलाशने की जरूरत है. अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो हमें 250 का स्कोर करने की कोशिश करनी होगी जिसके बाद हम इस हिसाब से दबाव बना सकें."

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\