Dravid On Akash Deep Debut: टेस्ट में डेब्यू से पहले  राहुल द्रविड़ ने आकाश डीप को दिया गुरुमंत्र, कोच का इंस्पिरेशनल स्पीच वीडियो हुआ वायरल

IND vs ENG 4th Test 2024: टीम इंडिया मैनेजमेंट ने रांची में IND बनाम ENG चौथे टेस्ट मैच से पहले जसप्रित बुमराह को आराम देने का फैसला किया, जिसके वजह से टीम को एक ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत थी जो उनकी जगह ले सके और विकेट लेने की धमकी भी दे सके. बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को उनका डेब्यू मैच सौंपा गया और उन्हें टेस्ट कैप किसी और ने नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ ने दी, जो टीम इंडिया के मुख्य कोच भी हैं. उन्हें कैप देने से पहले, द्रविड़ ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें एक छोटे शहर से टीम इंडिया तक की उनकी यात्रा का कैसे तय की उसकी जानकारी दिया. फैंस ने इसे खूब पसंद किया, जिसके वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो देखें: