क्रिकेट

INDC vs ENGC WCL 2025 Live Streaming: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम भारतीय चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 13वां मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय दर्शक इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से इस मुकाबले को कहीं से भी लाइव देखा जा सकता है.

INDC vs ENGC WCL 2025 Live Streaming: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम भारतीय चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 13वां मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
India Champions

Where To Watch India Champions vs England Champions Match Live Telecast: इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का 13वां मुकाबला 27 जुलाई 2025 (रविवार) को लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Ground) में खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में वापसी कर रही है, जबकि मेज़बान इंग्लैंड चैंपियंस अपनी पहली जीत की तलाश में है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक एक जैसा रहा है और दोनों ही अभी तक टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं. यहां देखें वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन 2 की ताज़ा टीम रैंकिंग, जानिए नेट रन रेट के साथ अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

इंडिया चैंपियंस की शुरुआत पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैच रद्द होने के साथ हुई थी, जिसके बाद टीम ने लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना किया. 26 जुलाई( शनिवार) को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ उन्हें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. वहीं इंग्लैंड चैंपियंस भी अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ हार कर इस मैच में उतर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, जहां जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका होगा.

इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का 12वां मुकाबला 27 जुलाई 2025 (शनिवार) को लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 09:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 8:30 PM को होगा.

इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी पर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

भारतीय दर्शक इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से इस मुकाबले को कहीं से भी लाइव देखा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).