England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 2nd T20I Match Stats And Preview Details: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG-W vs IND-W) के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 30 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने शानदार अर्धशतक लगाए थे, जबकि डेब्यू मैच खेल रहीं नंदिनी शर्मा ने तीन विकेट झटके थे. अब भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज में मजबूत बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड महिला टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) करेंगी, जबकि इंग्लैंड महिला टीम की कमान शार्लोट डीन (Charlotte Dean) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: Who Is Nandini Sharma? कौन हैं नंदिनी शर्मा? जिन्होंने T20 डेब्यू करते ही मचाया तहलका, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड महिला टीम पर सीरीज में बने रहने का दबाव रहेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला हेड टू हेड (ENG-W vs IND-W Head To Head)
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड ने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि भारतीय महिला टीम को 12 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला ड्रॉ नहीं रहा है.
भारतीय महिला टीम पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर आत्मविश्वास से भरी हुई है. बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना अहम भूमिका निभा सकती हैं. वहीं गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ टीम की बड़ी ताकत होंगी.
दूसरी तरफ इंग्लैंड महिला टीम को पहले मुकाबले की हार भुलाकर वापसी करनी होगी. बल्लेबाजी में एमी जोन्स, सोफिया डंकली और हीदर नाइट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन और इसी वोंग भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दे सकती हैं.
काउंटी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (County Ground Pitch Report)
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 30 मई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. विकेट सपाट रहने की उम्मीद है और टी20 क्रिकेट में यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 175 रन के बीच रहता है.
ब्रिस्टल का मौसम (Bristol Weather Update)
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 30 मई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (ENG-W vs IND-W Match Key Players To Watch Out)
भारतीय महिला टीम की जेमिमा रोड्रिग्स पहले मुकाबले में 69 रन की शानदार पारी खेलकर शानदार फॉर्म में नजर आई थीं. वहीं डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाली नंदिनी शर्मा एक बार फिर टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं. इंग्लैंड महिला टीम की ओर से एमी जोन्स ने पहले मैच में 67 रन बनाए थे और वह टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी. गेंदबाजी में लॉरेन बेल भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकती हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (ENG-W vs IND-W Live Streaming And Telecast Details)
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG-W vs IND-W) के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 30 मई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG-W vs IND-W 2nd T20I Match Playing Prediction)
इंग्लैंड महिला: सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, इसी वोंग, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन.
भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY