ENG vs PAK 3rd ODI: इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने इमाम उल हक को खतरनाक फिरकी में फंसाकर मचाई सनसनी, यहां देखें वीडियो

बता दें कि मैथ्‍यू पार्किंसन 26वें ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक को गेंद दाल रहे थे. पार्किंसन की फिरकी गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर टप्‍पा खाई. इमाम गेंद को छोड़ने पर विचार कर रहे थे. गेंद ने टप्‍पा खाते ही जबर्दस्‍त टर्न लिया. गेंद बैट और पैड के बीच में से निकलते हुए सीधे मिडल स्‍टंप पर जा लगी.

मैथ्‍यू पार्किंसन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंग्‍लैंड (England) और पाकिस्‍तान (Pakistan) के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में मेजबान टीम के स्पिनर मैथ्‍यू पार्किंसन (Matthew Parkinson) का जलवा देखने को मिला. मैथ्‍यू पार्किंसन (Matt Parkinson) की फिरकी ने पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज इमाम उल हक को ये पता ही नहीं चलने दिया कि गेंद कब विकटों में जा घुसी. इमाम उल हक भी हैरान हो गए थे. पार्किंसन की इस फिरकी ने ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज शेन वार्न (Shane Warne) की याद दिला थी.  Eng vs Pak 2nd ODI: दूसरे वनडे में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा

बता दें कि मैथ्‍यू पार्किंसन 26वें ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक को गेंद दाल रहे थे. पार्किंसन की फिरकी गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर टप्‍पा खाई. इमाम गेंद को छोड़ने पर विचार कर रहे थे. गेंद ने टप्‍पा खाते ही जबर्दस्‍त टर्न लिया. गेंद बैट और पैड के बीच में से निकलते हुए सीधे मिडल स्‍टंप पर जा लगी. इमाम भी इस फिरकी से हैरान हो गए थे. उन्हें समझ में ही नहीं आया कि वो कैसे इस गेंद पर आउट हो गए.

इस प्रकार की गेंदबाजी देखते ही शेन वार्न की याद दिला दी. साल 2005 एशेज सीरीज के दौरान इंग्‍लैंड के बल्लेबाज एंड्रयू स्‍ट्रॉस भी वार्न की फिरकी के जाल में ऐसे ही फंस कर क्‍लीन बोल्‍ड हो गए थे.

तीसरे वनडे में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को 3 विकेट से हरा कर तीन मैचों की सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप कर लिया है. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान ने बाबर आजम के शत‍क, मोहम्‍मद रिजवान और इमाम उल हक के अर्धशतक के दम पर निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 331 रन बनाए. जवाब में इंग्‍लैंड ने 48वें  ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया. अब इंग्लैंड और पाकिस्तान एक बार टी-20 सीरीज में आमने-सामने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड